रायगढ़ । चौकी जूटमिल स्टाफ द्वारा घर से बिना बताये निकले बालक को लापता होने या अपहरण किये जाने की आशंका पर रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों में सक्रिय सूचना तंत्र के जरिए खोज निकाला गया । गुम बालक के पिता दिनांक 15/11/2021 को पुलिस चौकी जूटमिल आकर चौकी प्रभारी को बताया गया कि उनका 12 वर्षीय बालक रविवार दिनांक 14.11.2021 को घर से 01 बजे दोपहर खेलने निकला था जो घर नही वापस आया है, आसपास पडोस जान पहचान, रिस्तेदारों से पता किया कहीं पता नही । चौकी प्रभारी द्वारा धारा 363 IPC का अपराध दर्ज कर बालक के पालक से बच्चे की फोटो, हुलिया की जानकारी लेकर अपने स्टाफ को सभी व्हाटसअप ग्रुप में फोटो शेयर करने कहा गया तथा बच्चे के परिजनों से उनके रिस्तेदार की जानकारी लेकर उन क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गुम बालक का फोटो पतासाजी के लिये भेजा गया ।

कुछ ही घंटे बाद गुम बालक को सारंगढ़-कोसीर रास्ते में देखे जाने की सूचना मिलने पर तत्काल चौकी प्रभारी गिरधारी साव अपने स्टाफ के माध्यम से कोसीर से बालक को चौकी जूटमिल लाया गया । बालक से पूछताछ करने पर दिनांक 14/11/2021 के शाम लिफ्ट लेकर अपने नानी के घर जाना बताया है । चौकी प्रभारी द्वारा गुम बालक को उसके पिता के सुपुर्द किया गया है तथा बालक को आगे कभी बिना बताये घर से नहीं जाने की समझाइश दिया गया है ।
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
