बेमेतरा। बेमेतरा जिले में पुलिस ने छेड़खानी, अश्लील हरकत और मारपीट मामले में पूर्व पार्षद और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी नशे में धुत्त होकर युवती से छेड़खानी कर रहे थे। युवती के भाइयों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लात-घूंसे और पत्थरों से उनकी पिटाई कर दी। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, घटना 12 नवंबर की है। किराये के मकान में अपने माता-पिता के साथ रहने वाली युवती रात करीब 8.30 बजे घर लौट रही थी। तभी बस स्टैंड के पास पूर्व पार्षद रिजवान अपने साथी विक्की राजन के साथ मिल गया। आरोप है कि नशे में धुत दोनों ने युवती का हाथ पकड़ लिया और अभद्रता छेड़खानी करने लगे। इस पर युवती ने कॉल कर अपने भाइयों को बुला लिया। जब बड़े भाई पहुंचे तो आरोपियों ने उनको गालियां देना शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-घूंसों और पत्थरों से पीटने लगे। इस पर किसी तरह सभी लोग वहां से बचकर निकले और पुलिस को सूचना दी। पूर्व पार्षद का मामला होने के कारण अफसरों को सूचना दी गई और फिर उनके निर्देश पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

- किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज? एक्सपर्ट से जानें ये कमी कैसे होगी पूरी… - June 15, 2026
- पर्पल कलर का ये जूस बढ़ाएगा ताजगी, मिलेगी एक्सट्रा ठंडक और होंगे 4 फायदे… - June 15, 2026
- वेलकम टू द जंगल’ से ज्यादा ‘धमाल 4’ के ट्रेलर को क्यों मिल रहा ऑडियंस का शानदार रिस्पांस? फैंस ने निकाले कई लूपहोल… - June 15, 2026

