शक्ति। शक्ति विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों स्वच्छता व्यवस्था लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्जुन सोनवानी के मार्गदर्शन में अस्पताल परिसर की नियमित साफ-सफाई कर उसे पूरी तरह चकाचक रखा जा रहा है। अस्पताल को स्वच्छ, सुंदर और मरीजों के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
डॉ. अर्जुन सोनवानी ने अस्पताल के सभी स्वच्छता कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग के साथ समय-समय पर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं, ताकि अस्पताल परिसर हमेशा स्वच्छ और व्यवस्थित बना रहे।
अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। परिसर में जगह-जगह स्वच्छता जागरूकता संबंधी संदेश और प्रेरक कोटेशन लगाए गए हैं, जिससे लोगों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। साथ ही कचरा केवल निर्धारित डस्टबिन में ही डालने के लिए लगातार समझाइश और निगरानी की जा रही है।
अस्पताल परिसर की बेहतर साफ-सफाई, सुव्यवस्थित वातावरण और स्वच्छ व्यवस्था का सकारात्मक प्रभाव मरीजों और उनके परिजनों पर भी दिखाई दे रहा है। अस्पताल आने वाले लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण से उपचार के दौरान अच्छा अनुभव मिलता है और अस्पताल में सकारात्मक माहौल बना रहता है। डॉ. अर्जुन सोनवानी के नेतृत्व में संचालित यह स्वच्छता अभियान अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनता जा रहा है।

- सारंगढ़:थाना प्रभारी शिवकुमार धारी की सूझबूझ से अंधे कत्ल का पर्दाफाश, 24 घंटे के भीतर आरोपी सलाखों के पीछे… - July 13, 2026
- स्वच्छता की मिसाल बना शक्ति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र… - July 13, 2026
- IND vs ENG: टी20 में नाक कटाने के बाद ये 8 खिलाड़ी वनडे टीम का भी हिस्सा, देखें पूरी लिस्ट… - July 13, 2026


