रायगढ़। शहर के इतवारी बाजार के ऑक्सीजोन गार्ड रूम में आज दोपहर एक अज्ञात पुरुष उम्र करीब 50 वर्ष का शव पड़े होने की सूचना कोतवाली पुलिस को मिली। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का निरीक्षण किया। शव के निरीक्षण पर मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने मृतक के वारिसानों का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है। मृतक के शव को केजीएच के मरच्युरी रूम में रखवाया गया है। कोतवाली पुलिस ने मृतक के परिजनों के पतासाजी की जा रही है । साथ ही मृतक के फोटोग्राफ विभिन्न व्हाटसअपग्रुप में शेयर किया गया है जिससे वारिशान को सूचना मिल सके और वे थाना कोतवाली में संपर्क करें ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
