मेष: आज जीवनसाथी आपकी किसी बात पर गुस्सा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कार्य-व्यापार के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज सेहत का ध्यान रखना होगा।

वृषभ: आज कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। आपकी सेहत दुरूस्त रह सकती है। कार्यक्षेत्र में भी चुनौतियां आएंगी उन्हें आप अपनी सूझबूझ और ज्ञान से दूर करने में सफल होंगे।

मिथुन : आज लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। प्रेमजीवन में आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।
कर्क: आज समय और धन दोनों ही किसी कार्य में नष्ट हो सकते हैं। प्रॉपर्टी का नुकसान हो सकता है। व्यापार के लिए परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती हैं।
सिंह: आज आपको धन प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे। आपके द्वारा छोटे भाई-बहनों की मदद हो सकती है। सोशल मीडिया पर आप सक्रिय होंगे।
कन्या : आज किसी बड़े मद पर धन खर्च हो सकता है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। परिवार में खुशियों का अभाव रह सकता है। बेवजह किसी विवाद को तूल न दें।
तुला: आज निजी समस्या को लेकर मानसिक अशांति रह सकती है। वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। वहीं आर्थिक रूप से दिन शुभ नहीं है।
वृश्चिक: आज विभिन्न स्रोतों से आपको धन प्राप्त हो सकता है। विदेश यात्रा भी संभव है अथवा लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्य-व्यापार में लाभ होगा।
धनु : आज मित्रों अथवा बड़े भाई-बहनों के साथ मतभेद होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। धनागमन में बाधाएं आ सकती हैं।
मकर : आज परिस्थितियां अनुकूल बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। पिताजी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
कुंभ : आज दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। हालांकि धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपके ज्ञान में वृद्धि होगी।
मीन: आज पैतृक संपत्ति या फिर ससुराल पक्ष के कोई खुशखबरी मिल सकती है। वाहन चलाते समय बेहद सावधानी बरतें। आपकी सेहत में कमी रह सकती है।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
