जगन्नाथ बैरागीरायगढ़/ कलेक्टर भीमसिंह ने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अन्तर्गत मिट्टूमुड़ा क्षेत्र में लगाये गए एमएमयू का भी निरीक्षण लिया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने मरीजों से एमएमयू से होने वाली सुविधाओं पर फीडबैक लिया। जिस पर मिट्टूमुड़ा भजनडीपा निवासी श्री कृष्ण मुरारी दुबे ने बताया कि पहले हॉस्पिटल जाने में बहुत परेशानी होती थी। लेकिन एमएमयू के घर पहुंच सेवा मिलने से काफी राहत हुई। अभी तक 2-3 बार इलाज करवा चुका हूं। घर के पास यह सुविधा मिलने से इलाज कराना पहले से बहुत आसान हो गया है। इसी तरह राजकुमारी साहू ने बताया कि अब तक चार बार स्वास्थ्य जांच करवाकर इलाज की सुविधा एमएमयू के माध्यम से ले चुकी हूॅ। घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा पहुंचने से अब स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी आयी है और स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए
किसी पर निर्भर भी नहीं होना पड़ता। कलेक्टर श्री सिंह ने एमएमयू में उपस्थित डॉक्टर से प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या की जानकारी ली। जिस पर डॉक्टर द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन 100 से अधिक मरीजों का चेकअप एवं उपचार किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा वर्तमान में डेंगू केस से संबंधित मरीजों की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने एमएमयू के माध्यम से टाइफाइड चेकअप के लिए विडाल टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा सके।

- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
