गौ तस्करो पे हो कड़ी से कड़ी कार्यवाही-अल्पसंख्यक मोर्चा
रायगढ़/आज जिस प्रकार से गौ माँस की तीन बोरिया पुलिस द्वारा जब्त की गई है उम्मीद है कि जल्द से जल्द आरोपीयो को भी पकड़ने में पुलिस कामयाब हो।
चक्रधर इलाके में किसी व्यक्ति के घर से गौ माँस का पकड़ाना बहुत ही निंदनीय है धार्मिक आस्था के मद्देनजर जिस गौ माता को पूजा जाता है उस को बेचने का कुत्सित प्रयास सोचने से ही मन और तन सिहिर उठता है आज उप पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए उक्त बातें अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष साहिल मनिहार ने बताते हुए मांग की है कि ऐसा घिनोना काम करने वालो के ऊपर प्रशाशन कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर और इस घटना की उच्च स्तरीय जांच करते हुए किसी भी आरोपी को बख्शा न जाये तथा घटना में जितने भी लोग शामिल है चाहे वो किसी भी धर्म से सम्बंधित हो किसी को भी न बक्शा जाए ताकि ऐसी घटना फिर न घटे उक्त ज्ञापन सौंपते समय मुख्य रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा के रायगढ़ शहर के प्रभारी मनीष गांधी,मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हैदर खान,जूटमिल मण्डल अल्पसंख्यक मोर्चा के मंत्री रईस
अंसारी,शहर भाजपा मंडल मंत्री नरेंद्र ठेठवार,पिछड़ा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष कैलाश यादव एवं अन्य मौजूद थे।।।
