खरसिया। पड़ोसी की बेटी से ठिठौली करना एक ग्रामीण पर भारी पड़ गया। बेटी के पिता ने साथी के साथ मिलकर उसे पीट-पीटकर मार डाला। खरसिया के पामगढ़ इलाके में हुई घटना के लगभग तीन घंटे बाद सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों आरोपी फरार बताए जाते हैं। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।

जिले में अपराध बढ़ रहा है। खरसिया में पिछले दिनों दो युवकों द्वारा महिला को पीट-पीटकर मारे जाने की घटना हुई थी। बुधवार को मामूली बात पर दो लोगों ने मिलकर एक पड़ोसी को पीटकर मार डाला। खरसिया थाना प्रभारी सुमत साहू ने बतया कि खरसिया के गांव पामगढ़ में श्यामलाल पटेल की दुकान है। उसके नजदीक ही गौरीशंकर और सुमन पटेल रहते हैं। बुधवार शाम लगभग 4.30 बजे ये दोनों बाहर बैठे थे। इनका पड़ोसी महादेव पटेल (47) भी थोड़ी दूर पर खड़ा था। किसी काम से गौरीशंकर ने अपनी पुत्री को आवाज लगाई। पिता के बुलाने पर वह बाहर निकली।
इसी दौरान महादेव ने गौरीशंकर की बेटी से हंसी ठिठोली करते हुए कुछ कहा। इस पर गौरीशंकर भड़क गया। दोनों के बीच पहले बहस हुई। थोड़ी ही देर में माहौल गरमाया तो गौरी और सुमन दोनों मारने के लिए महादेव की तरफ बढ़े। इनसे बचने के लिए महादेव थोड़ी दूर तक भागा। इन दोनों ने उसे पकड़ा और जमकर पिटाई की। थोड़ी देर तक पिटाई के बाद जब महादेव के भाई को इसकी खबर हुई तो वह वहां पहुंचा और महादेव को छुड़ाकर ले गया। थोड़ी ही देर में महादेव को चक्कर आया। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए जहां उसने दम तोड़ दिया।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
