रायगढ़। दिनांक 09 नवंबर को थाना कापू में ग्राम टुकूपारा रतनपुर निवासी बुधूराम राऊत पिता स्व.कमल साय उम्र 48 वर्ष अपने बड़े भाई सुकलाल राऊत (61 साल) की किसी अज्ञात आरोपी द्वारा गला दबाकर हत्या किये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया है।

रिपोर्टकर्ता बताया कि दिनांक 09.11.2021 के सुबह धान मिसाई कर रहा था तभी गांव का झांखर आकर बताया कि इसका भाई घर में मृत पड़ा है, तब उसके भाई के घर जाकर देखा जिसके गले में दबाने का निशान व खरोंच दिखाई दे रहा था। रिपोर्टकर्ता बताया कि उसका भाई घर में अकेला रहता था उसके कोई संतान नहीं है, मृतक की पत्नी लकवा बिमारी से ग्रसित होने के कारण अपने मायके ग्राम सुखरापारा में रहती है। कापू पुलिस अज्ञात आरोपी पर हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर मृतक के वारिशानों से मृतक के गांव तथा परिवार में किसी से रंजिश, लडाई झगड़ा आदि के संबंध में पूछताछ किया जा रहा है ।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
