जगन्नाथ बैरागी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कीमत देश के अन्य राज्यों की तुलना में कम होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसको लेकर बड़ा ऐलान किया है। बघेल ने कहा है कि अभी तक किसी भी राज्य ने डीजल-पेट्रोल में कितने रुपए की कमी की है। इसका कोई आदेश जारी नहीं किया है। वह उसका इंतजार कर रहे हैं और यह तय है कि छत्तीसगढ़ में बाकी राज्यों से कम ही रेट रखे जाएंगे।
बघेल भिलाई सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में ”नेहरू क्यों?” विषय पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जेएनयू के प्रोफेसर पुरुषोत्तम अग्रवाल थे। उन्होंने देश के विकास में पंडित जवाहर लाल नेहरू की क्या भूमिका थी। इस विषय पर अपने विचार रखे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने देश के सबसे बड़े मुद्दे पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर बड़ी बात कही।
बघेल ने कहा कि केंद्र ने डीजल पेट्रोल के दामों में कमी को लेकर घोषणा की। दूसरे राज्य भी दाम कम करने की बात कह रहे हैं। यह जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यम से मिल रही है। हकीकत में किस राज्य ने कितना दाम कम किया है, इसका कोई ऑर्डर अब तक नहीं आया है। उन्होंने कहा कि वह अभी सिर्फ देख रहे हैं कि कौन सा राज्य कितना दाम कम करता है। उसके बाद चाहे मध्य प्रदेश हो या महाराष्ट्र, ओडिशा और तेलंगाना। छत्तीसगढ़ में सभी राज्यों से कम ही पेट्रोल डीजल के दाम रहेंगे।
बाइक रैली में शामिल हुए सीएम-
कला मंदिर पहुंचने से पहले भूपेश बघेल एनएसयूआई और युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित वृहद बाइक रैली में शामिल हुए। करीब 1000 बाइक के काफिले में शामिल होकर मुख्यमंत्री कला मंदिर पहुंचे। यहां आयोजित संगोष्ठी में राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, भिलाई जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर, भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव व अन्य शामिल हुए।
प्रधानमंत्री पर साधा निशाना-
कला मंदिर के कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश की आजादी में बलिदान दिया है। उनके बलिदान की चर्चा कहीं की जाती है। देश के प्रधानमंत्री बड़ी बड़ी बात करते हैं, लेकिन अफगानिस्तान में क्या हुआ उसके बारे में चर्चा नहीं करते हैं। देश में कोयला का संकट क्यों है। ऑस्ट्रेलिया से कोयला मंगाया जा रहा है। इसके बारे में चर्चा क्यों नहीं की जाती।
बघेल ने आगे कहा- छत्तीसगढ़ डीएपी का संकट बताया जा रहा है, लेकिन मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश क्यों संकट है, उसके बारे में नहीं बोला जाता है। डीएपी बनाने के लिए चीन से अमोनियम नाइट्रेट आयात किया जा रहा है इस पर चर्चा क्यों नहीं होती। जगह-जगह हिंदुओं और अल्पसंख्यकों को लड़ाया जा रहा है। भाजपा ने नोटबंदी का फैसला लिया और इसे सबसे सफल फैसला बताया, लेकिन इसकी पांचवी बरसी क्यों नहीं मनाई गई इस क्यों नहीं बोला जाता है। सही मुद्दे पर बात करने से प्रधानमंत्री बच रहे हैं।
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

