रायगढ़। शहर के जूटमिल चौकी क्षेत्र से एक बड़ी सड़क दुर्घटना घटना में आ रही है। जुटमिल रोड में सुश्री होटल के पास डायल 112 की वैन ने दो बाइक सवार को ठोक दिया। जिसमें से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना सोमवार रात 9 बजे की आस पास की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जूटमिल चौकी से महज कुछ मीटर दूर सुश्री होटल के करीब 112 की वैन (CG 03 7178 ) ने बाइक को रौंदते हुए निकल गयी। बाइक में 2 लोग थे। वैन की रफ्तार काफी तेज थी। थोड़ी दूर आगे जाकर 112 की वैन रुकी। जिसके बाद लोगों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक का नाम विमल महंत उम्र 37 वर्ष था। वह जुटमिल क्षेत्र के ही भजनडीपा का रहने वाला था। मृतक शादीशुदा था और उसके दो बच्चे थे। वहीं घटना में दूसरे घायल को मामूली चोटें आई है। बता दे की घटना स्थानीय दुकानदार के cctv में भी कैद हुई है।
जूटमिल चौकी प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। और मामले में आगे की कार्यवाही जारी है।
- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी विकास की रोशनी: सेवा संकल्प शिविर बनेगी सुशासन की नई पहचान… - October 2, 2026
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के व्याख्याता भरत पटेल समेत पांच साहित्यकारों ने दी प्रस्तुति, उत्कृष्ट काव्य पाठ पर हुआ सम्मान… - October 2, 2026
- वैष्णव महासभा का रायपुर सम्मेलन मे युवा शक्ति पर जोर…प्रदेशभर के वैष्णव दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा..चुनावी सरगर्मी के बीच तय होंगे संगठन के नए चेहरे और आगामी कार्यक्रम..निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिलेंगे अहम पद… - October 2, 2026
