घरघोड़ा। नगर पंचायत घरघोड़ा एक बार फिर से भ्रष्टाचार को लेकर सुर्खियों में है। वार्ड क्रमांक 5 में राजू साहू से बाबूलाल साहू के घर तक पहले से बनी मजबूत सीसी सड़क पर ही ठेकेदार द्वारा फिर से नई सड़क बना दी गई वह भी बिना गिट्टी के, केवल बालू ओर सीमेंट से !

6.4 लाख रुपये की लागत से स्वीकत इस कार्य को नगर पंचायत ठेकेदार दीप्ति मिश्रा ने पूर किया। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यह सड़क पहले से ही मौजूद थी, फिर भी मनमाने तरीके से घटिया निर्माण कर लीपापोती कर दी गई।
शिकायत कर्ता का आरोप है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) सुश्री दीपिका भगत से संपर्क किया गया, तो उनका जवाब था: शिकायत है तो पार्षद से मिलिए। वहीं मोके पर मौजूद पार्षद अनिल लकड़ा ने सफाई देते हुए कहा, :गिट्ठी खत्म हो गई थी, मजबूरी में ऐसे करना पड़ा, सुधार
कर देंगे।बाद में सुधार के नाम पर बस औपचारिक काम कर दिया गया और शिकायतकर्ताओं पर समझोते का दबाव बनाया जाने लगा।
नगर पंचायत इंजीनियर से निगरानी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, मुझे पता है काम चल रहा है, आज आ रहा हूं और फोन काट दिया। फिलहाल यह पूरा मामला नगर पंचायत की कार्यप्रणाली और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही पर गंभीर सवाल
खड़े करता है।
सीएमओ बोली जांच में होगा खुलासा
इस मामले में मुख्य नगर पालिका अधिकारी घरघोड़ा सुश्री दीपिका भगत ने बताया कि इस सड़क की शिकायत मिली है। मौके पर इंजीनियर को जांच के लिए भेजा गया हेै। गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- अगले 5 दिन आफत की बारिश! 16 से 20 जून तक इन राज्यों में मौसम विभाग का भयंकर अलर्ट, चलने वाली हैं तूफानी हवाएं… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ सरकार ने मॉनसून से पहले दूर-दराज़ के अबूझमाड़ इलाके में राशन का स्टॉक जमा कर लिया है… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ : युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में… - June 16, 2026

