छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पिछले 8-10 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं. इसी बीच, कुम्हारी के रामपुर नाला में तीन लोग अपनी बकरियों के साथ तेज बहाव में फंस गए.

भीड़ में मौजूद 35 वर्षीय राकेश बंजारे ने बिना देर किए फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए नाले में छलांग लगा दी, लेकिन तेज धार में वह स्वयं बह गया.
घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस सक्रिय हुई और तुरंत एसडीआरएफ की टीम को सूचित किया गया. एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर बाढ़ में फंसे तीन लोगों और उनकी बकरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालांकि, राकेश बंजारे का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है.
एसडीआरएफ की टीम तेज बहाव के बावजूद लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. टीम के एक जवान हबीब खान ने बताया पानी का बहाव बहुत तेज है, जिससे खोजबीन में काफी कठिनाई हो रही है. फिर भी, हम पूरी मुस्तैदी से राकेश की तलाश कर रहे हैं.
जारी है रेस्क्यू
वहीं तेज धार में बहे राकेश बंजारे के दोस्त मनीष कुर्रे ने बताया राकेश बहुत बहादुर है और हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहता है. उसके दो छोटे बच्चे हैं, और वह अपने परिवार का मुख्य सहारा भी है.फिलहाल प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के आसपास सावधानी बरतने और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है. जबकि राकेश को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है.
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
