सारंगढ़, 19 मार्च 2026:
जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में आज महिलाओं के स्वास्थ्य की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) की रोकथाम हेतु HPV (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एवं OIC हेल्थ सुश्री शिक्षा शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विशेषज्ञों की जानकारी: 0.5 ml का सुरक्षा कवच
सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक जायसवाल ने टीकाकरण के महत्व को विस्तार से समझाते हुए बताया कि यह वैक्सीन महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसे गंभीर खतरे से बचाने में अत्यंत प्रभावी है।
उन्होंने कहा—
“सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के लिए एक जानलेवा बीमारी बनती जा रही है, लेकिन HPV वैक्सीन के जरिए इसे पूरी तरह रोका जा सकता है। प्रत्येक पात्र बालिका को 0.5 ml की निर्धारित खुराक दी जाएगी, जो शरीर में HPV वायरस के खिलाफ मजबूत प्रतिरोधक क्षमता विकसित करती है। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है।”
कलेक्टर की अपील: “बेटियों के भविष्य की सुरक्षा करें”
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने अभिभावकों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा—
“स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है। हमारी बेटियों को भविष्य में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए यह टीकाकरण अभियान एक क्रांतिकारी कदम है। सभी पालकों से आग्रह है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और अपनी बेटियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन का संकल्प लें।”
टीकाकरण की पूरी जानकारी एक नजर में
जिला चिकित्सालय प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की सुविधा के लिए नियमित टीकाकरण की व्यवस्था की गई है—
पात्रता: 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष से कम आयु की किशोरी बालिकाएं
स्थान: जिला चिकित्सालय सारंगढ़, टीकाकरण कक्ष क्रमांक – 32
समय: प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
(रविवार एवं शासकीय अवकाश को छोड़कर)
हर बालिका तक पहुंचे सुरक्षा कवच
जिला चिकित्सालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह टीकाकरण अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले की कोई भी पात्र बालिका इस जीवनरक्षक सुरक्षा से वंचित न रहे।
यह पहल न केवल स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम है, बल्कि समाज को जागरूक और सशक्त बनाने का भी संदेश देती है।
- सारंगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ प्रारंभ..तड़के सुबह सड़कों पर उतरीं प्रभारी एसपी निमिषा पाण्डेय…अवैध प्रवासियों और किरायेदारों की सघन जांच से मचा हड़कंप!SDOP स्नेहिल और कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव के साथ भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा…कमलानगर, चौहान पारा और अस्पताल के पास मुस्लिम मोहल्ले में दी दबिश..सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में जुटा प्रशासन.. - June 19, 2026
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026

