जगदलपुर:-एनएच 30 में आज सुबह करीब 3 बजे के लगभग एक तेज रफ्तार यात्री बस के चालक द्वारा मोड़ में वाहन को कंट्रोल नही कर पाने के कारण पलट गई, इस घटना में बस में सवार 25 यात्रियों के घायल होने की बात कही जा रही है, सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज भेजा गया है

मामले के बारे में जानकारी देते हुये कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि महेंद्रा ट्रेवल्स की बस रात को रायपुर से जगदलपुर के लिए निकली थी, सुबह करीब 3 बजे के लगभग जैसे ही बस आसना के पहले मेटावाड़ा के पास पहुँची की अचानक चालक द्वारा मोड़ में वाहन को कंट्रोल नही कर पाया, और पलट गई, इस घटना में बस में सवार 40 यात्रियों में करीब 25 लोग घायल हो गए, घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस के साथ ही 112 डायल की टीम भी मौके पर पहुँची, जहा सभी घायलों को मेकाज ले जाया गया है, फिलहाल घायलो का उपचार मेकाज में चल रहा है,
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
