बालोद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक और अश्लील पोस्ट करने वाले शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी ने की है।

मामला बालोद जिले के शासकीय प्राथमिक शाला बासीन का है, जहां पदस्थ सहायक शिक्षक भोजराम सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
सोशल मीडिया पोस्ट के वायरल होते ही भाजपा नेताओं में आक्रोश फैल गया। जिसको लेकर उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर संबंधित शिक्षक पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को निलंबित कर दिया।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- वृंदावन में राष्ट्रीय वैष्णव (च.सं.) संयुक्त महासम्मेलन-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - August 5, 2026
- भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में संत रविदास कलश यात्रा का सारंगढ़ में हुआ भव्य स्वागत…कलगीडीपा, दानसरा व भारत माता चौक पर उमड़ी भीड़..खड़गेश्वरनाथ मंदिर में कलश हुआ स्थापित.. - August 5, 2026
- काजोल के करियर का सबसे मुश्किल रोल, विलेन बनकर बनाया था बड़ा रिकॉर्ड.. - August 5, 2026




