जांजगीर-चाम्पा। प्रेमिका ने इस कदर प्रताड़ित किया कि युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लेकिन मरने से पहले इंस्टाग्राम पर अपने दर्द को बयां करते हुए दुनिया-जहां को बता गया कि मरने की मुख्य वजह उसकी गर्लफ्रेंड है.

मामला बलौदा थाना क्षेत्र के पोंच गांव का है. मृतक की पहचान गोपी दास महंत के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर बलौदा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
युवक के आत्महत्या करने के बाद उसके इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आया, जिसमें उसने अपनी मौत के पीछे अपनी प्रेमिका को जिम्मेदार ठहराया. युवक ने बताया कि बीते चार साल से युवती उसे प्रताड़ित कर रही है.
युवक ने बताया कि 13 जून को प्रेमिका ने मिलने के बहाने रायपुर बुलाकर 15 हजार रुपए लिए, मना करने पर रेप के मामले में फंसाने की धमकी भी दी. आखिर में युवक ने अपने माता-पिता से माफी मांगी है.
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
