रायगढ़/ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर से एक चोरी की वारदात सामने आ रही है, जहां इंदिरा नगर चौक में स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने मंदिर में रखे दान पेटी को चोरी कर फरार हो गए। चोरी की वारदात बीती रात की बताई जा रही है वहीं तड़के सुबह क़रीब 5:30 बजे प्रतिदिन साफ़ सफाई कर पूजा करने पहुंचे मथुरा कुम्हार ने देखा की मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी को चोरी कर ले गए थे। यह दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर जो वर्षों बंद पड़ी थी जिसका हाल ही में जीर्णोद्धार हुआ है।


चोरी की घटना की जानकारी जब आसपास के रहवासियों को हुई तब वे कोतवाली थाना पहुंचे वहीं घटना की जानकारी पुलिस को बताए। लेकिन तड़के सुबह कुछ ऐसा हुआ की जब मुहल्ले वाले पुलिस के पास रिपोर्ट लिखवाने गए तो एक शख्स ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया। रिपोर्ट लिखने की बात पर पुलिस ने कहा की “साहब 10 बजे आयेंगे तब रिपोर्ट लिखेंगे अभी आप लोग जाओ साहब आने के बाद आना”


चोरी की वारदात के बाद मुहल्ले के लोग पुलिस की शरण में पहुंचे लेकिन थान जाने पर भी पुलिस ने तुरंत रिपोर्ट दर्ज नहीं की.! फिलहाल मामला क्या है ये तो वक्त आने पर पता चलेगा..??
फिलहाल अब पुलिस को इस पर गंभीरता लेना होगा ताकी चोरी करने वाले सलाखों के पीछे जा सकें।
- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
