धमतरी शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक नशे में धुत्त कार चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बड़ा हादसा कर दिया।

विंध्यवासिनी मंदिर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक दुकान को रौंदते हुए सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों से टकरा गई। इस दौरान घटना के समय वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

इस हादसे के बाद राहगीरों ने मौके पर तत्परता दिखाते हुए कार चालक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान प्रेम देवांगन के रूप में हुई है, जो नशे की हालत में कार चला रहा था। इस पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग कार चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
- छत्तीसगढ़:रेप से दोबारा प्रेग्नेंट हुई युवती गुस्साए लोगों’ ने युवक को जूतों की माला पहनाई और पीटते हुए लेकर आए थाने… - May 5, 2026
- शाहरुख़ खान की वो 6 फ़िल्में, जो कभी रिलीज ही नहीं हो पाईं! - May 5, 2026
- हिटमैन के आते ही बदली मुंबई की तकदीर! सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर LSG को चखाया सातवीं हार का स्वाद… - May 5, 2026
