गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पति ने अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। जिसके बाद गुस्से में आकर पति ने युवक चिल्ला साय एक्का को कुल्हाड़ी से काट डाला।

6 जून को पति पत्नी ने मिलकर उसका शव ग्राम कठौतिया के खेत में फेंक दिया था। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक के आरोपी की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे, दोनों आरोपी बुधराम सिंह ने गुस्से में आकर उसने टांगी से चिल्ला साय के सिर और शरीर पर कई वार किए। मौके पर ही चिल्ला साय की मौत हो गई।
पुलिस ने महज 24 घंटे में एक हत्या का मामला सुलझा लिया है। थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। एसपी सुरजन राम भगत के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के पर्यवेक्षण में जांच शुरू की गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल की गई टांगी भी बरामद कर ली गई है। मामले के खुलासे में थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा के नेतृत्व में साइबर सेल प्रभारी सुरेश ध्रुव समेत पूरी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
- सारंगढ़ जिला अस्पताल की बड़ी उपलब्धि, 15 दिन में बना स्वास्थ्य सेवाओं का नया रिकॉर्ड… - June 19, 2026
- सारंगढ़ दौरे पर आएंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, प्राकृतिक खेती, समीक्षा बैठक और योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल… - June 19, 2026
- उत्कर्ष योजना: 20 जून तक करें आवेदन, 5 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा… - June 19, 2026

