रायगढ़।दोपहर लाल टंकी स्थित सुभाष आइस फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से अफरा तफरी मच गई। इस दुर्घटना में फैक्ट्री संचालक की मृत्यु हो गई एवं अन्य तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी। परिवार जनों से मिलकर ढाढस बंधाया, और पूरी जगह का मुआयना किया।

आज दोपहर रायगढ़ से एक दुखद दुर्घटना की खबर सामने निकल कर आई है। जहां कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल टंकी के पास सुभाष की फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से फैक्ट्री संचालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई एवं अन्य तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जैसे ही यह घटना घटी, तत्काल आग की तरह यह खबर पूरे रायगढ़ में फैल गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। जैसे यह खबर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी को लगी, बगैर समय गवाए तत्काल स्वयं मौके पर पहुंचे। घूम घूम कर पूरी स्थिति और जगह का मुआयना किया। संबंधित अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए। और इस दुख की घड़ी में फैक्ट्री संचालक के परिवार को ढाढस बंधाया, और सरकार की तरफ से हर मदद करने का आश्वासन दिया। आज की घटना काफी दुखद घटना रही, परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

- मदर्स डे पर छलका ममता का सागर : अभामा महिला सम्मेलन ने वृद्धाश्रम की माताओं संग बांटे खुशियों के पल… - May 10, 2026
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : 1000 वर्षों की सनातन आस्था का भव्य स्मरणोत्सव, सारंगढ़ में होगा लाइव प्रसारण और विशेष पूजा… - May 10, 2026
- सारंगढ़:केशरवानी समाज को मिला युवा नेतृत्व,निखिल केशरवानी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, समाज में खुशी की लहर… - May 10, 2026
