दुर्ग। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, भिलाई के मरौदा डैम में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल दोनों युवकों को डैम से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया. पूरा मामला नेवई थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, चार दोस्त पिकनिक मनाने मरौदा डैम गए थे, जहां खाना खाने के बाद 4 में से दो युवक डैम में नहाने उतरे. गहराई में जाने की वजह से साहिल और जुनैद दोनों डैम में डूब गए. घटना की सूचना मिलते ही नेवई पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को डैम से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरो ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृतक दोनों युवक भिलाई 3 थाना क्षेत्र के हथखोज के रहने वाले थे। घटना के बाद से दोनों के परिजनों में मातम पसर गया है।

- मदर्स डे पर छलका ममता का सागर : अभामा महिला सम्मेलन ने वृद्धाश्रम की माताओं संग बांटे खुशियों के पल… - May 10, 2026
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : 1000 वर्षों की सनातन आस्था का भव्य स्मरणोत्सव, सारंगढ़ में होगा लाइव प्रसारण और विशेष पूजा… - May 10, 2026
- सारंगढ़:केशरवानी समाज को मिला युवा नेतृत्व,निखिल केशरवानी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, समाज में खुशी की लहर… - May 10, 2026
