रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक ने कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली। आरोपी खुद को रेलवे का अधिकारी बताकर लोगों को भरोसे में लेता था और फर्जी नियुक्ति पत्र देकर पैसे ऐंठता था।

पुलिस ने आरोपी की पहचान राजेश साहू के रूप में की है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में सामने आए इस मामले में पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। शुरूआती जांच में पता चला है कि राजेश साहू लंबे समय से युवाओं को रेलवे में नौकरी लगाने का लालच देकर ठगी कर रहा था। वह खुद को रेलवे में बड़े अधिकारी बताकर नकली पहचान पत्र और दस्तावेजों का इस्तेमाल करता था।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- ग्राम विकास में अब विज्ञान और सहभागिता का जोर… - October 1, 2026
- सियान के संगवारी में बुजुर्गों संग बच्चों की सजी अनोखी चौपाल… - October 1, 2026
- सियान बोझ नहीं, समाज की जड़ हैं… सम्मान और सहारे की जरूरत… - October 1, 2026
