बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए रेलवे के जूनियर इंजीनियर की डैम में डूबने से मौत हो गई. सत्येंद्र सिंह कंवर रविवार को नहाते समय गहराई में समा गया था.

एसडीआरएफ की टीम ने आज सोमवार की सुबह शव बरामद कर लिया है. रविवार देर शाम से लेकर रात तक पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी रही. लेकिन, उसका पता नहीं चल सका था.
सोमवार सुबह जब पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तो जूनियर इंजीनियर का शव पानी में तैरता मिला. सत्येंद्र सिंह कंवर (30) रेलवे के कंस्ट्रक्शन विभाग में जूनियर इंजीनियर था. वो मूलत: अंबिकापुर का रहने वाला था. रविवार को सत्येंद्र सिंह अपने पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने कोटा के घोंघा जलाशय स्थित कोरी डैम गए थे. दोस्तों में तीन लड़के और दो लड़कियां भी थे.
दूसरी बार समाया और बाहर नहीं आया
डैम के पास सत्येंद्र अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रहे थे. जिसके बाद दोपहर को डैम में नहाने के लिए उतरे. उसके दोस्तों ने पुलिस को बताया पहले सभी दोपहर में नहाकर वापस आ गए थे, जिसके बाद सत्येंद्र और कुछ दोस्त शाम को दोबारा नहाने के लिए डैम में उतरे. इस दौरान वह गहराई में समा गया. उसे डूबते देखकर साथियों ने शोर मचाया. एक साथी को तैरना आता है, जिस पर वह कुछ देर तक गहराई में तलाश करता रहा. लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला.
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
