रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मां और दो बच्चों की 5 दिन पुरानी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

पूरा मामला छाल थाना क्षेत्र के कीदा गांव का है.
जानकारी के मुताबिक ग्राम कीदा में आज दोपहर सिदार मोहल्ले के एक घर से बदबू आने के बाद किसी अनहोनी घटना की आशंका को देखते हुए पड़ोसी मकान में पहुंचे. इस दौरान 35 वर्षीय सुकांति साहू और दोनों बच्चे युगल साहू 15 साल, प्राची साहू 12 साल का शव बिस्तर में पड़ा हुआ था. पड़ोंसियों ने इसकी जानकारी छाल थाने में दी. घटना की जानकारी मिलते ही छाल थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
मजदूरी करने बाहर गया था पति
बताया जा रहा है कि महिला का पति महेन्द्र साहू रोजी मजदूरी का कम करता है और बीते सोमवार से वह काम करने बाहर गया हुआ था. घटना की जानकारी मिलने के बाद वह आज गांव लौटा है. इस घटना के संबंध में छाल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं. तीनों का शव 4-5 दिन पुराना है. फारेंसिक टीम एवं डाॅग स्वायड को बुलाया गया है. पीएम रिपोर्ट के बाद ही तीनों के मौत के कारणों का पता चल सकेगा.
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
