छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला सामने आया है। नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए हंगामा करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने खुद को बीजेपी का नेता बताया था।

इसके बाद पुलिस के ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान जमकर हंगामा करते हुए बवाल किया था। इस दौरान युवक ने पुलिसकर्मियों को धमकी भी दी थी।
युवक नशे की हालत में था। जब पुलिसकर्मियों ने चेकिंग के दौरान उसे रोका तो वह हंगामा करने लगा। उसके कहा कि वह बीजेपी का नेता है मौजूदा समय में मंडल अध्यक्ष है। इसके बाद उसने पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की थी।
टीआई को धमकाया था
युवक ने ट्रैफिक टीआई को धमकी दी और ड्यूटी पर तैनात आरक्षक की कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की की थी। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। युवक के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
वर्दी उतरवाने की दी थी धमकी
तेलीबांधा थाना पुलिस के अनुसार, पुलिस ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान के तहत गाड़ियों की जांच चल रही थी। उसी दौरान पुलिस ने एक कार को रोका। कार चला रहे युवक ने अपना नाम विकास शुक्ला बताया। जब जांच की गई तो पता चला कि वह नशे की हालत में है। पुलिस ने कार्रवाई की बात कही लेकिन वह भड़क गया।
जिसके बाद उसने पुलिसकर्मियों से बहस शुरू कर दी। आरोपी ने खुद को भाजपा का मंडल अध्यक्ष बताते हुए ट्रैफिक टीआई को वर्दी उतरवा देने की धमकी दी। इसी दौरान उसने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज भी की। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने एक आरक्षक की कॉलर पकड़ ली और धक्का-मुक्की करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
