मखाने से बनाएं 2 टेस्टी स्नैक्स, मिनटों में तैयार होगी कुरकुरी टिक्की और गार्लिक रोस्टेड मखाना…
मखाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाते हैं। इसी वजह से आज- कल लोग अपनी लाइफस्टाइल में इसे हेल्दी स्नैक के रूप में खूब पसंद करते हैं। हल्का, पौष्टिक और आसानी से पचने वाला मखाना कई तरह की स्वादिष्ट डिश बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है।
खास बात यह है कि इससे बनने वाले स्नैक्स स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखते हैं। मखाने से बनाने वाली दो डिशेज कुरकुरी टिक्की और गार्लिक रोस्टेड के रूप में बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। इन्हें बनाना भी बेहद आसान है और ये कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाते हैं।
मखाना टिक्की बनाने के लिए जरूरी सामग्री
मखाना एक कप
सूजी आधा कप
उबले हुए आलू दो
हरी मिर्च दो बारीक कटी हुई
अदरक एक छोटा टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
धनिया पत्ता दो बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ
लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच
गरम मसाला आधा चम्मच
नमक स्वादानुसार
नींबू का रस एक चम्मच
तेल जरूरत के अनुसार
मखाना टिक्की बनाने का तरीका
सबसे पहले कड़ाही में थोड़ा घी डालकर मखानों को हल्का रोस्ट कर लें। इसके बाद उबले हुए आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें। अब एक बर्तन में सूजी लें और उसमें हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ता, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नींबू का रस और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
इसके बाद कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर सूजी, आलू और मसालों के इस मिक्स को हल्का भून लें। अब भुने हुए मखानों को मिक्सर में दरदरा पीस लें और इसे सूजी और आलू के मिक्चर में मिला दें। सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर तैयार कर लें।
जब मिक्चर थोड़ा ठंडा हो जाए तो हाथ से छोटी-छोटी टिक्की बना लें। अब तवे पर थोड़ा तेल डालकर इन्हें सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें। चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर या डीप फ्राई करके भी तैयार किया जा सकता है। आपकी स्वादिष्ट मखाना टिक्की तैयार हो जाती है।
गार्लिक रोस्टेड मखाना बनाने की आसान रेसिपी
अगर आप जल्दी बनने वाला हेल्दी स्नैक चाहते हैं तो गार्लिक रोस्टेड मखाना भी एक शानदार ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए कड़ाही में थोड़ा घी या तेल गरम करें और उसमें बारीक कटा या कुटा हुआ लहसुन डाल दें।
लहसुन को हल्का सुनहरा होने तक भून लें। इसके बाद इसमें मखाने डालकर धीमी आंच पर रोस्ट करें। ऊपर से नमक और थोड़ा काली मिर्च पाउडर डाल दें और बीच-बीच में चलाते रहें।
मखाने कुरकुरे हो जाएं तो गैस बंद कर दें। इस तरह आपका स्वादिष्ट और हेल्दी गार्लिक रोस्टेड मखाना तैयार हो जाएगा जिसे चाय के साथ आसानी से स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं।
- नारी शक्ति का भव्य संगम: प्रांतीय अध्यक्ष उमा छपारिया का ऐतिहासिक कोरबा दौरा, नई शाखा के साथ प्रीति मोदी बनीं अध्यक्ष… - April 12, 2026
- “100 दिन का महाअभियान” : अब गांव-गांव पहुंचेगा इलाज, सारंगढ़ में TB मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम… - April 12, 2026
- तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर: बाइक सवार दंपत्ति की मौके पर मौत, युवती गंभीर हालत में… - April 12, 2026
