कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दुखद खबर सामने आई है. कपड़े को लेकर दो सगी बहनों में विवाद होने पर मां ने दोनों बेटियों को फटकार लगाई. इसके बाद 13 वर्षीय एक बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी.

यह मामला कुसमुंडा पुलिस थाना क्षेत्र के आनंद नगर का है.
प्रियांशी जायसवाल ने घर में फंदा बनाकर खुदकुशी की है. वहीं अस्पताल की लापरवाही भी सामने आई है, मेमो मिलने में विलंब होने के कारण 17 घंटे बाद बच्ची का पोस्टमार्टम हुआ है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
रमेश जयसवाल ने बताया कि प्रियांशी आठवीं कक्षा में पढ़ाई करती थी. पढ़ाई-लिखाई में वह काफी होशियार थी, लेकिन उसका गुस्सा भी काफी तेज था. इस बात का अंदाजा नहीं था कि प्रियांशी इस तरह से घातक कदम उठा लेगी.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
