अंबिकापुरः छत्तीसगढ़ में महिलाओं से संबंधित अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अलग-अलग जिलों से लगातार रेप सहित अन्य मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब अंबिकापुर में मझवार जनजाति की महिला गैंगरेप का शिकार हो गई। गांव के दो युवकों पर घिनौना कृत्य करने का आरोप है। महिला ने गैंगरेप की घटना के बाद एक बच्चे को भी जन्म दिया है। अब उस बच्चे का उम्र 4 साल हो गई है, लेकिन अब तक पुलिस ने इस पूरे मामले में अपराध दर्ज नहीं किया है। लेकिन अब तक पुलिस ने इस पूरे मामले में अपराध दर्ज नहीं किया है। महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला के पति जेल में बंद है। इसी का फायदा उठाते हुए गांव के ही दो युवकों ने पहले को रेप की वारदात को अंजाम दिया। फिर उनसे 4 लाख रुपए भी ठग लिए। महिला ने गैंगरेप की घटना के बाद एक बच्चे को भी जन्म दिया है। अब उस बच्चे का उम्र 4 साल हो गई है। फिलहाल महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। अब देखने वाली बात होगी कि इस पूरे मामले पर क्या कार्रवाई होती है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
