रायगढ़ — खरसिया पुलिस ने अवैध शराब बिक्री की तैयारी में लगे युवक को रंगेहाथ धर दबोचते हुए उसके कब्जे से 6.3 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई 3 मई को ग्राम बांसमुड़ा रोड पर की गई, जब मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक खरसिया के मदनपुर की ओर से देशी और अंग्रेजी शराब लेकर मोटरसाइकिल से ग्राम बांसमुड़ा की ओर परिवहन कर रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर थाना खरसिया की टीम ने तत्काल बांसमुड़ा रोड पर रेड मारकर संदिग्ध युवक को पकड़ा। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 35 पाव अवैध शराब—जिसमें 20 पाव देशी प्लेन और 15 पाव जम्मू स्पेशल व्हिस्की शामिल है—बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 6.3 लीटर और बाजार मूल्य लगभग ₹3400 है ।
आरोपी की पहचान हेमंत डनसेना पिता पुरनलाल डनसेना, उम्र 27 वर्ष, निवासी भालूनारा, थाना खरसिया के रूप में हुई है। शराब के साथ उसकी पैशन प्रो मोटरसाइकिल (CG-13Z-0489) भी जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में खरसिया थाना के प्रधान आरक्षक जागेश्वर दिग्रस्कर एवं आरक्षक प्रीतम कुजूर की सराहनीय भूमिका रही। प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर, थाना प्रभारी खरसिया ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्ती बरतने का संदेश देते हुए आमजन से अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
