रायगढ़/ प्रतिदिन की तरह दिनांक 01-11-2021 के रात्रि लगभग 7.30 बजे से 8.30 बजे के मध्य जिला जेल में निरूद्ध बंदियों की गिनती की जा रही थी जिसमें 01 बंदी कम पाया गया, तब सभी बैरकों में बंदियों की गिनती पुन: ली गई । बैरक क्रमांक 10 में रह रहा एक बंदी लक्ष्मी प्रसाद उर्फ सन्नी चौहान आत्मज प्यारेलाल चौहान उम्र लगभग 18 वर्ष 05 माह साकिन जोरापाली थाना कोतरारोड़ बैरक में नहीं था । तब जेल अधीक्षक के निर्देश पर अलार्म बजाकर जेल पहरी एवं जेल के सभी स्टाफ जेल के आंतरिक एवं बाह्य व आसपास क्षेत्र में खोजबीन किया गया, बंदी का पता नहीं चलाने पर बंदी के जेल से फरार हो जाने की आशंका पर जेल अधीक्षक द्वारा जेल पहरी को पुलिस चौकी जूटमिल रिपोर्ट दर्ज कराने रवाना किया गया । जेल पहरी के रिपोर्ट पर आरोपित बंदी के विरूद्ध चौकी जूटमिल (थाना कोतवाली) में *धारा 224 भादंवि* दर्ज कर विवेचना में लिया गया । फरार बंदी की खोजबीन में लगे जेल स्टाफ को जेल के अंदर हॉस्पीटल के टॉयलेट में बंदी छिपा हुआ मिला । बंदी लक्ष्मी प्रसाद उर्फ सन्नी चौहान के विरूद्ध माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी धरमजयगढ़ के न्यायालय द्वारा अपराध क्रमाक 220/21 धारा 457, 380 भादंवि में जेल वांरट जारी किया गया जिसमें जिसमें बंदी आरोपी जेल में दाखिल हुआ था। चौकी जूटमिल पुलिस द्वारा आरोपित बंदी की फार्मल गिरफ्तारी सुमार कर जेल स्टाफ व गवाहों से पूछताछ कर बयान लिया गया है । .

- सारंगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ प्रारंभ..तड़के सुबह सड़कों पर उतरीं प्रभारी एसपी निमिषा पाण्डेय…अवैध प्रवासियों और किरायेदारों की सघन जांच से मचा हड़कंप!SDOP स्नेहिल और कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव के साथ भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा…कमलानगर, चौहान पारा और अस्पताल के पास मुस्लिम मोहल्ले में दी दबिश..सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में जुटा प्रशासन.. - June 19, 2026
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026

