गरियाबंद. जिले के कुमहरमरा गांव में रविवार सुबह युवक की लाश नहर में तैरते मिली. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. सुबह के समय ग्रामीणों की नजर नहर में तैरते शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी.

पुलिस मौक पर पहुंचकर जांच शुरू में जुट गई. घटना के संबंध में गांव के लोगों से पूछताछ जारी है.
जानकारी के अनुसार, ग्राम कुमहरमरा के स्कूल के समीप नहर में रविवार को शव मिला. शव मृतक की पहचान अतरमरा गांव के कुलेश्वर यादव के रूप में हुई है. पाण्डुका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल यह मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या का, इसकी जांच में पुलिस जुटी है.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
