जगन्नाथ बैरागी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना पैर पसार रहा है। रविवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार एक ही दिन में कोरोना का संक्रमण डेढ़ गुना बढ़ गया। शनिवार को संक्रमण की रफ्तार 0.17 प्रतिशत थी।
वहीं रविवार को जारी रिपोर्ट में संक्रमण दर 0.27 प्रतिशत हो गई। कोरोना के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई। प्रदेश के 11 जिलों में 32 पॉजिटिव मरीज मिले। सबसे ज्यादा मामले राजधानी रायपुर में दर्ज किया। रविवार को 1 संक्रमण की मौत हो गई।
लापरवाही बढ़ा रहा चिंता
प्रदेश में कोरोना नियमों को लेकर लगातार लापरवाही बरती जा रही है। न कोई मास्क लगा रहा हैं, और न कोई भीड़ से बचने की कोशिश कर रहा है। त्योहारी सीजन के चलते रविवार को बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रही है। आलम यह रहा कि शहर के गोलबाजार समेत अन्य प्रमुख बाजारों में पैर रखने तक के जगह नहीं रहे। यही कारण है कि प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं समय रहते इस पर लगाम नहीं लगाया तो कोरोना को विकराल होने में देर नहीं लगेगी।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
