रायगढ़।खरसिया तहसील अंतर्गत ग्राम केनाभाटा में 4-5 वर्ष के अबोध बच्चे अज्ञानतावश रतनजोत का फल खा लिए थे। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और बच्चे उल्टियां करने लगे। परिजन पूछे, तब बच्चे रतनजोत का फल खाना बताए।
परिजनों द्वारा मेडिकल हेल्प के लिए डायल 112 को कॉल किया गया। डायल 112 के खरसिया राइनो को मेडिकल इमरजेंसी का इवेंट मिलने पर तत्काल ग्राम केनाभांठा पहुंची और वहां से 08 बच्चों को ईआरवी वाहन में बिठाकर सिविल हॉस्पिटल खरसिया पहुंचाया गया, जहां बच्चों को खतरे से बाहर बताया गया है।

परिजनों द्वारा डायल 112 स्टाफ आरक्षक मनोज भारती एवं चालक लवकेश्वर चौहान को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने पर साधुवाद दिया गया ।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
