बलौदाबाजार। बलौदाबाजार के खैन्दा गांव निवासी दो जुड़वा भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों की मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया। अभी तक कारणों का पता नहीं चल पाया है। आज खैन्दा गांव में शव को मुखाग्नि दी जाएगी। 20 वर्षीय शिवनाथ और शिवराम दोनों जुड़वा भाई का शरीर जन्म से जुड़ा हुआ है। एक जिस्म और दो जान लेकर दोनों भाई हंसी खुशी जीवन बीता रहे थे। बता दें कि दोनों भाईयों के 2 सिर 4 हाथ और 2 पैर थे। दोनों जुडवा भाईयों को देखने के लिए देश विदेश से लोग पहुंचते थे। हाल ही में दोनों भाईयों का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें दोनों भाई ने एक स्कूटर खरीदा। फिर अपने सुविधा अनुसार स्कूटर को मोडिफाई कराया। वहीं जब दोनों भाई स्कूटर लेकर मार्केट निकले, तब देखते ही रह गए। इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया था। वहीं अब दोनों की मौत की खबर ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है।

- 90 टन LPG गैस गायब: 6 कैप्सूल खाली, 1.5 करोड़ का घोटाला; मालिक समेत कई पर केस… - May 3, 2026
- छत्तीसगढ़ के 132 केंद्रों पर हुई छात्रवृत्ति परीक्षा, 28,570 परीक्षार्थियों ने लिया हिस्सा… - May 3, 2026
- दक्षिण छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान की चेतावनी, 60 -80 किलोमीटर की गति से हवा चलने की संभावना… - May 3, 2026
