रायगढ़।कापू थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के साथ नाबालिग लड़के के द्वारा सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजन की शिकायत पर कापू पुलिस ने नाबालिक बालक व घटना में सहयोग करने वाले आरोपी युवक को हिरासत में लेकर नाबालिग बालक को बाल किशोर बोर्ड न्यायालय रायगढ़ भेजा गया है तो वही सहयोगी आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 26 अक्टूबर की रात्रि पीड़ित नाबालिक लड़की घर पर थी। परिवार में 1 सदस्य बीमार होने की वजह से माता-पिता अस्पताल में मरीज के साथ थे। तभी रात के समय आरोपी नाबालिक लड़के ने मोबाइल पर रात्रि 9-10 बजे फोन करके लड़की को घर से बाहर निकलने के लिए बोला। लड़की जब बाहर आई तो आरोपी नाबालिग लड़का व उसके साथी ने गाड़ी में बैठाकर लड़की को गांव से बाहर सुनसान जगह में ले गया। जहां लड़के ने लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

- 90 टन LPG गैस गायब: 6 कैप्सूल खाली, 1.5 करोड़ का घोटाला; मालिक समेत कई पर केस… - May 3, 2026
- छत्तीसगढ़ के 132 केंद्रों पर हुई छात्रवृत्ति परीक्षा, 28,570 परीक्षार्थियों ने लिया हिस्सा… - May 3, 2026
- दक्षिण छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान की चेतावनी, 60 -80 किलोमीटर की गति से हवा चलने की संभावना… - May 3, 2026
