जशपुर। जशपुर जिले के पत्थलगांव के वार्ड नम्बर 10 में सीतापुर के रहने वाले एक व्यक्ति के द्वारा प्रार्थना सभा करवाया जा रहा था इसी बीच नगर के कुछ लोग पहुंच गए और वहां हंगामा हो गया । हंगामा कर रहे लोगो का आरोप है कि उंक्त व्यक्ति के द्वारा प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा था । युवाओं ने जब प्रार्थना करवाने वाले व्यक्ति से पूछताछ शुरू की तो उसने कहा कि लोगों का भला हो इसलिए वह प्रार्थना का आयोजन रखा था वही युवाओं का कहना है प्रार्थना की आड़ में यहां धर्मपरिवर्तन का खेल चल रहा था । उंक्त व्यक्ति सीतापुर इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है और उसने अपना नाम धर्म साय एक्का बताया है। बहरहाल धर्म साय एक्का को थाना पत्थलगांव ले जाकर उसे पुलिस को सुपुर्द किया गया है ।


Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
