रायगढ़, छ.ग.शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय रायपुर द्वारा जारी आदेशानुसार रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखण्ड में कोविड-19 कोरोना वायरस से मृत 11 व्यक्तियों के परिजनों व आश्रितों को कलेक्टर रायगढ़ के अनुमोदन उपरांत एसडीएम रायगढ़ द्वारा मृतकों के नजदीकी वारिसानों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
कलेक्टर कार्यालय, रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील पुसौर अंतर्गत 11 व्यक्ति जो कोविड से मृत्यु पश्चात पात्र पाए गए इनमें कोमल प्रसाद साहू, कृष्णाकांत, उर्मिला देवी उपाध्याय, टीकमसिंह मालाकार, बुधियारीन महंत, माधुलिका बरेठ, संतोष कुमार मिश्रा, हेमलता पटेल, चैतमती पटेल, नरसिंह डनसेना एवं रामदयाल भास्कर शामिल है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
