रायगढ़:-फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के लिए संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी…पढ़िए पूरी जानकारी…

IMG-20211030-WA0008.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

रायगढ़, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2021 के संदर्भ में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके तहत 01 नवम्बर 2021 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। 01 से 30 नवम्बर 2021 तक दावा/आपत्ति प्रस्तुत करने की अवधि निर्धारित है। 5 जनवरी 2021 को दावा/आपत्तियों का निराकरण, 20 दिसम्बर 2021 को डाटाबेस का अद्यतनीकरण एवं पूरक सूची का मुद्रण होगा तथा 5 जनवरी 2022 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
उपरोक्त कार्यक्रम अंतर्गत जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित 1470 मतदान केन्द्रों में नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा 01 से 30 नवम्बर 2021 तक घर-घर जाकर सत्यापन के दौरान ऐसे मतदाताओं जिनकी उम्र 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण हो गए है उनसे मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 भराया जाएगा। साथ ही ऐसे मतदाता जिनकी मृत्यु हो गई हो या स्थायी रूप से अन्यत्र चले गये हो उनके फार्म-7 भरा जाकर मतदाता सूची से नाम विलोपित किए जाने की कार्यवाही की जाएगी एवं मतदाता सूची में जिन मतदाताओं के नाम में त्रुटि/आयु में त्रुटि/पता में सुधार की आवश्यकता हो उनके फार्म-8 भरा जाकर संशोधन की कार्यवाही की जाएगी।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2022 के दौरान 14 नवम्बर 2021 तथा 21 नवम्बर 2021 को विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा जिसके अंतर्गत मतदान केन्द्र क्षेत्र में अविहित अधिकारी/बूथ लेवल आफिसर द्वारा दावा/आपत्तियां प्राप्त करेंगे। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त फार्मो का निराकरण किया जाकर डाटा बेस का अद्यतनीकरण पश्चात 5 जनवरी 2022 को पूरक सूची के साथ मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। स्वच्छ एवं त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने में बीएलओ के सहयोग हेतु मतदान केन्द्रवार बीएलए की नियुक्ति करने का मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से अनुरोध किया गया है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान तथा मतदाता सूची से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर में स्थित टोल फ्री नंबर 1950 में तथा जिला निर्वाचन कार्यालय रायगढ़ के टोल फ्री नंबर 07762-231950 पर कार्यालयीन दिवस में प्रात: 10.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक संपर्क कर सकते है। पुनरीक्षण के समय प्राप्त दावे/आपत्तियों की सूची जिले की वेबसाईट पर उपलब्ध रहेगी। सूची में आपत्ति होने पर संबंधित निर्वाचक /सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के पास आपत्ति दर्ज करायी जा सकती है।
मतदाता सूची में नाम जोडऩे, काटने, संशोधन एवं स्थानांतरण के लिए मोबाइल में प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाईन एप डाउनलोड कर अथवा (एनभीएसपीडाटएन)पोर्टल में ऑनलाईन आवेदन कर सकते है तथा मतदाता सूची का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते है।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50