रायगढ़, शहीद नंदकुमार पटेल की प्रतिमा खरसिया रेस्ट हाऊस के सामने स्थापित की जा रही है। जिसका अनावरण मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 8 नवम्बर को करेंगे, साथ ही खरसिया के टाऊनहाल ग्राउण्ड में आमसभा को संबोधित भी करेंगे। इस संबंध में तैयारियों का जायजा लेने आज उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल खरसिया पहुंचे। कलेक्टर श्री भीम सिंह व सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल भी साथ रहे।
उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल ने प्रतिमा स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्य की जानकारी ली व काम समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात आमसभा के आयोजन के लिए टाऊनहाल ग्राउण्ड का भी उन्होंने निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मंच व बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, ट्रेफिक व बेरीकेटिंग तथा पेयजल सहित अन्य सभी तैयारियों के लिए अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें सभी व्यवस्थायें पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम अभिषेक गुप्ता, तहसीलदार हितेश साव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी टामसन रात्रे सहित नगर व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

