रायगढ़। रायगढ़ जिले के महिला कर्मचारियों ने तहसीलदार पर गलत ढंग से छूने का आरोप लगाया है, महिला आरआई व पटवारियों ने कई गम्भीर आरोप लगाए है. जिसकी शिकायत कलेक्टर से की गई है.

महिला कर्मचारियों का आरोप है कि, तहसीलदार उन्हें अपने चेंबर में बुलाकर उन्हें गलत ढंग से छूते है. एक महिला पटवारी ने तो उन पर अपने साथ रायगढ़ साथ चलने के लिये कहने का भी आरोप लगाया है. इसके अलावा शिकायतकर्ताओ ने तहसीलदार उन्हें अकेले में मिलने आने को भी कहते हैं.
महिला आरआई व पटवारियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए रायगढ़ कलेक्टर ने एसडीएम आरए कुरुवंशी को जांच अधिकारी नियुक्त कर इस मामले की जाँच के आदेश दिए है.
वही तहसीलदार के अनुसार उन्होंने कुछ लोगों के तबादले किये थे, इसलिए उनके खिलाफ दुष्प्रचार करने के लिये इस तरह की झूठी शिकायत की गई है.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)




