रायगढ़, गुरू घासीदास लोक कला महोत्सव के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित किया गया है। जिले में निवासरत अनुसूचित जाति नर्तक दल अपनी प्रविष्टियां 15 नवम्बर 2021 सायं 5 बजे तक सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, रायगढ़ में प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि एवं समय पर पश्चात प्राप्त प्रविष्टियोंं पर विचार नहीं किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की पारंपरिक लोक कला यथा लोकगीत, लोक गायन, लोक नृत्य जैसे-पंथी नृत्य, पंडवानी, भरथरी तथा अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के पारंपरिक लोक वाद्य आदि में कलाकारों की प्रतिभा की पहचान करने एवं उन्हें पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करने हेतु गुरू घासीदास लोक कला महोत्सव के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित किया जाता है। इसके लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार दिये जायेंगे। जिसमें प्रथम पुरस्कार 01 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार-75 हजार रुपये एवं तृतीय पुरस्कार 50 हजार रुपये निर्धारित है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, रायगढ़ में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर संपर्क कर सकते है।
- सारंगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ प्रारंभ..तड़के सुबह सड़कों पर उतरीं प्रभारी एसपी निमिषा पाण्डेय…अवैध प्रवासियों और किरायेदारों की सघन जांच से मचा हड़कंप!SDOP स्नेहिल और कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव के साथ भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा…कमलानगर, चौहान पारा और अस्पताल के पास मुस्लिम मोहल्ले में दी दबिश..सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में जुटा प्रशासन.. - June 19, 2026
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026

