छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के जंगल में पिछले दिनों करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से एक तेंदुआ की मौत हो गई थी। इस मामले में सारंगढ़ रेंजर व उनकी टीम ने जांच करते हुए दो शिकारियों को पकड़ा है।

आरोपियों के पास से करंट तार लगाने के लिए गए उपयोग किए गए जेआई तार को जब्त किया है।
जानकारी के मुताबिक, सारंगढ़ रेंज में 12 जनवरी की सुबह पैकिन सामान्य जंगल कक्ष क्रमांक 1101 पीएफ में एक नर तेंदुआ का शव देखा गया था। इसके बाद पोस्टमार्टम के बाद मामले में सारंगढ़ रेंजर सेवकराम बैगा व उनकी टीम ने जांच शुरू किया, जहां पता चला कि जंगली सुअर का शिकार के लिए लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक तेंदुआ के अलावा एक जंगली सुअर की मौत हुई थी।
इसके बाद वन विभाग की टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए मुखबिरों का जाल बिछाया था। इस दौरान वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि धनीगांव में रहने वाले रामसिंह बिंछवार व जय नारायण पटेल ने अवैध शिकार के लिए यह करंट तार लगाया था। इसके बाद कल रेंजर सेवकराम बैगा व अन्य वनकर्मी धनीगांव पहुंचे और रामसिंह व जयनारायण को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
हिरासत में लिये गए दोनों ग्रामीणों ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबुल किया और बताया कि जंगली सुअर के लिए लगाए गए करंट तार में जंगली सुअर के साथ तेंदुआ की भी मौत हो गई थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कामय कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में सारंगढ़ रेंजर सेवकराम बैगा ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि जंगली सुअर के साथ करंट से तेंदुआ की भी मौत हो गई थी। जंगली सुअर को ले गए और मृत तेंदुआ को वहीं छोड़ दिए थे। मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करंट के लिए उपयोग किए गए जेआई तार जब्त किया गया है।
- सारंगढ़ स्थापना दिवस सूना क्यों?क्या कांग्रेस विधायकों का दंश झेल रही जिले की जनता – भरत अग्रवाल - September 17, 2026
- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
