यात्रा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ओयो ने मेरठ से शुरुआत करते हुए भागीदार होटलों के लिए एक नयी ‘चेक-इन’ नीति लागू की है। इसके अनुसार, अविवाहित जोड़ों का अब ‘चेक-इन’ की अनुमति नहीं दी जाएगी। यानी सिर्फ पति-पत्नी ही होटल में कमरा ले सकेंगे। संशोधित नीति के तहत, सभी जोड़ों को ‘चेक-इन’ के समय अपने रिश्ते का वैध प्रमाण देने के लिए कहा जाएगा। इसमें ऑनलाइन की गई बुकिंग भी शामिल है।
कंपनी ने कहा कि ओयो ने अपने भागीदार होटलों को स्थानीय सामाजिक संवेदनशीलता के साथ तालमेल बिठाते हुए अपने विवेक के आधार पर अविवाहित जोड़ों की बुकिंग को अस्वीकार करने का अधिकार दिया है। ओयो ने मेरठ में अपने भागीदार होटलों को तत्काल प्रभाव से ऐसा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। नीति में हुए बदलाव से परिचित लोगों ने कहा कि जमीनी प्रतिक्रिया के आधार पर, कंपनी इसे और शहरों में विस्तारित कर सकती है।
उन्होंने कहा, ‘‘ओयो को पहले भी विशेष रूप से मेरठ में सामाजिक समूहों से इस मुद्दे को हल करने के लिए प्रतिक्रिया मिली थी। इसके अलावा, कुछ दूसरे शहरों के निवासियों ने भी अविवाहित जोड़ों को ओयो होटलों में चेक-इन करने की अनुमति न देने की मांग की है।’’
ओयो उत्तर भारत के क्षेत्र प्रमुख पावस शर्मा ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ओयो सुरक्षित और जिम्मेदार आतिथ्य प्रथाओं को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। हम व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं, लेकिन साथ ही हम इन बाजारों में कानून प्रवर्तन और नागरिक समाज समूहों की बात सुनने और उनके साथ काम करने की अपनी जिम्मेदारी को भी पहचानते हैं।’’ उन्होंने कहा कि कंपनी समय-समय पर इस नीति और इसके प्रभाव की समीक्षा करती रहेगी।
FAQ Section
- “ओयो की नई चेक-इन नीति” क्या है?
ओयो ने मेरठ में नई चेक-इन नीति लागू की है, जिसमें अविवाहित जोड़ों को होटलों में चेक-इन की अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल पति-पत्नी को ही वैध प्रमाण पत्र के साथ कमरा दिया जाएगा। - “ओयो होटल में चेक-इन के लिए आवश्यक दस्तावेज” कौन-कौन से हैं?
नई नीति के तहत, जोड़ों को चेक-इन के समय अपने रिश्ते का वैध प्रमाण (जैसे विवाह प्रमाण पत्र या अन्य दस्तावेज) प्रस्तुत करना होगा। - “ओयो की यह नई नीति” किन शहरों में लागू होगी?
फिलहाल, यह नीति मेरठ में लागू की गई है। स्थानीय प्रतिक्रिया के आधार पर, इसे अन्य शहरों में भी विस्तार दिया जा सकता है। - “ओयो ने यह चेक-इन प्रतिबंध” क्यों लागू किया?
मेरठ और अन्य शहरों से मिले सामाजिक और स्थानीय समूहों के अनुरोधों के आधार पर, ओयो ने यह कदम उठाया है ताकि स्थानीय सामाजिक संवेदनशीलता का सम्मान किया जा सके।
- “अविवाहित जोड़ों के लिए ओयो की नीति” सभी होटलों पर लागू है?
यह नीति ओयो के सभी भागीदार होटलों पर अनिवार्य नहीं है। भागीदार होटल अपने विवेक और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार इस नीति को लागू कर सकते हैं।
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
