रायगढ़।दिनांक 23/10/2021 को थाना चक्रधरनगर में दुष्कर्म की पीड़िता द्वारा लिखित आवेदन देकर जिला कोरबा निवासी जीतु टेवानी के विरूद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है ।

पीड़िता बताई कि दिसम्बर 2016 में दक्षिण भारत की यात्रा पर गई थी जिसमें जीतु टेवानी टूर मैनेजर था । उसी दौरान उससे जान पहचान हुआ दोनों फोन से बात-चीत करते थे । जीतु टेवानी रायगढ़ दो-तीन बार मिलने आया, अगस्त 2017 में घर आया और शादी करने का प्रस्ताव रखकर घरवालों की गैरमौजूदगी में शारीरिक संबंध बनाया । उसके बाद बाहर घूमाने जाने और ईलाज के बहाने ले जाता और शारीरिक संबंध बनाता था । पिछले पांच वर्षो से जीतु टेवानी शादी करने से टाल मटोल कर शारीरिक शोषण कर रहा है । पिछली बार जीतु टेवानी घर आया तो उससे शादी करने कहने पर फिर से समय मांगा था, दो माह बीत जाने के बाद उसके घर कोरबा दिनांक 22.10.2021 को जाने पर जानकारी हुआ कि जीतु टेवानी अपने सामाज की लड़की से शादी कर लिया है । अपने घर पर रायगढ़ से पहुंची युवती को देखकर जीतु टेवानी मारने पीटने को धमकी देकर घर से भगा दिया , तब युवती अपने माता पिता को बताई और रायगढ़ वापस आ गई । पीड़िता के लिखित आवेदन पर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 562/2021 धारा 376, 506 IPC का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
