रायगढ़। जूटमिल चौकी क्षेत्र के कालिंदी कुंज गेट नंबर 1 के पास से सुबह लगभग 10 बजे एक आगजनी की खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां आयल लोड चलती मैजिक छोटा हाथी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग कि लपटें पूरी तरह से फैल गई। जिससे बगल में खड़ी एक और मार्शल गाड़ी भी आग की चपेट में आ गई और धू-धू कर जलने लगी।देखते ही देखते आग बढ़ता गया और एक घर को भी चपेट में लिया जिससे घर में भी आगजनी हुई है। जूटमिल चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग को कंट्रोल करने की कोशिश की कर रही है।
कैसे हुई घटना–
आगजनी की घटना कैसे हुई यह अभी पता नहीं चल पाया है मिली जानकारी के अनुसार आयाल लोड छोटा हाथी वाहन में पहले आग लगी। आग लगने के बाद वाहन में लोड आयल का एक डिब्बा फटा और सीधे बगल के एक घर में जा गिरा। जिससे घर भी आग की चपेट में आ गया। घर के नीचे खड़ी मार्शल वाहन तक आग की लपटें पहुंची और गाड़ी भी धूं-धूं कर जलने लगी।जनहानि की नहीं कोई खबर –
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस भीषण आगजनी की घटना में किसी व्यक्ति के हताहत की कोई खबर नहीं है।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
