रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खेत में काम करते दौरान एक नाबालिग ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आ गया। नाबालिग की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक दुर्गापुर गांव में रहने वाला जय मंडल (13) गांव के एक खेत में जोताई करने के लिए ट्रैक्टर चालक के साथ गया हुआ था।
ट्रैक्टर के पीछे कांटेदार रोटावेटर मशीन लगी हुई थी और खेत जुताई का काम चल रहा था। तभी चलते ट्रैक्टर में जय मंडल पीछे से चढ़ने का प्रयास किया। इससे वह रोटावेटर मशीन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवाया है। बताया जा रहा है कि पुलिस मामले में जांच करते हुए ट्रैक्टर चालक के नाम और घटना की जानकारी ली जा रही है।
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026
- विश्वास और विकास का महाकुंभ: जनकल्याण योजनाओं से जुड़ने उमड़े लोग, मंडी प्रांगण में लगा पंजीकरण शिविर… - June 18, 2026

