महासमुंद। जिले में नेशनल हाईवे 53 पर दर्री पड़ाव के पास हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP) गैस सिलेंडरों से भरी एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। गनीमत रही कि इस दौरान न तो कोई विस्फोट हुआ और न ही कोई ट्रक की चपेट में आया।

बता दें कि हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पटेवा पुलिस ने एहतियातन फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी और मौके पर रेस्क्यू में जुट गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रक राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद से ओडिशा के संबलपुर जाने के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
