छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में रविवार सुबह एक साप्ताहिक बाजार में नक्सलियों ने दो पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया, जिसमें वे घायल हो गए।
अधिकारी ने बताया कि घटना उस समय की है जब पुलिसकर्मी जगरगुंडा गांव के बाजार में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे।

नक्सलियों की एक एक्शन टीम (जिसमें आमतौर पर 4-5 कैडर होते हैं) ने अचानक दोनों पुलिसकर्मियों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया और फरार गए।
उन्होंने बताया कि वहां तैनात अन्य सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और उन्होंने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिर बेहतर इलाज के लिए उन्हें सुकमा ले जाया जाएगा।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
