सीपत। वन मंडल अधिकारी बिलासपुर एवं उपवन मंडल अधिकारी के निर्देश पर वन परिक्षेत्र अधिकारी बिलासपुर पल्लव नायक के नेतृत्व में ग्राम खैरवार पारा (कांटी पारा) में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान विकास कुमार के घर से 2 बीजा सिलपट, 10 नग बीजा चिरान, 2HP रमदा मशीन, कटर मशीन और अन्य बढ़ईगिरी उपकरण जप्त किए गए। इसके अतिरिक्त एक अन्य आरोपी संजय कुमार गोंड़ के निवास पर भी कार्रवाई की गई, जहां से एक नग रमदा/कटर मशीन और 04 नग बीजा चौखट चिरान बरामद हुए। वन विभाग ने सभी वनोपज और बढ़ईगिरी के उपकरणों को जप्त कर लिया है और इस मामले में विधिवत कार्रवाई की है। सर्किल फॉरेस्ट ऑफिसर सीपत अजय बेन, परिसर रक्षक भरूवाडीह सचिन राजपूत, परिसर रक्षक मंजूरपहरी राजकुमार चेलकर, वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्यारेलाल बिंझवार, सुरक्षा श्रमिकों में रामदयाल खरे, संजय कुर्रे एवं अजय कुर्रे का विशेष योगदान रहा।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
